बलिया : पत्नी से बोला दो बच्चों का बाप - 'तुम मेरे लायक नहीं हो' और कर लिया दूसरी शादी

बैरिया, बलिया : शादी के 12 वर्ष बाद पति ने दूसरी शादी रचा ली है। बेसुध पत्नी हक के लिए हाकीमों के चौखट पर माथा पटक  रही है, लेकिन उसे इंसाफ नहीं मिल रहा है। वह अपने बच्चों के साथ दर दर भटकते हुए भुखमरी की स्थिति में पहुंच गई है। मामला बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां की निवासी बेबी देवी ने पुलिस अधीक्षक सहित कई अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है।

पीड़िता के मुताबिक, उसका पति रवि कुमार उर्फ गोविंदा एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में इंजीनियर है। 27 जून 2011 को पीड़िता से शादी रवि कुमार उर्फ गोविंदा से हिंदू रीति रिवाज से हुई थी।दो बच्चे भी हैं। पुत्री खुशी तथा पुत्र का नाम दिव्यांशु है। किंतु शादी के 12 वर्ष बाद पति ने दूसरी शादी रचा ली और पीड़िता और उसके बच्चे को भरण पोषण के लिए पैसा देना बंद कर दिया है। पूछने पर कहते हैं कि तुम मेरे लायक नहीं हो। मैं और मेरे बच्चे भुखमरी के कगार पर हैं। इस बाबत पूछने पर एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरांत उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े - बलिया में क्लीनिक संचालिका की पीट-पीटकर हत्या, लोहे की रॉड से वार का आरोप

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में गंगा में डूबे पति-पत्नी, दोनों के शव बरामद; जल लेने के दौरान हुआ हादसा बलिया में गंगा में डूबे पति-पत्नी, दोनों के शव बरामद; जल लेने के दौरान हुआ हादसा
बलिया: जनेश्वर मिश्र सेतु के नीचे सोमवार शाम गंगा नदी से जल लेने के दौरान पति-पत्नी तेज धारा में डूब...
बलिया में क्लीनिक संचालिका की पीट-पीटकर हत्या, लोहे की रॉड से वार का आरोप
उत्तराखंड के तीन सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के YTS+ और नवगुरुकुल के BCA प्रोग्राम के लिए स्कॉलरशिप
ShareChat और Moj के QuickTV ने भारत की पहली AI-संचालित माइक्रोड्रामा स्लेट का किया ऐलान, शॉर्ट-फॉर्म स्टोरीटेलिंग को देगा नई दिशा
‘मर्दानी 3’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स की खास पहल, कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा पर बढ़ाई जागरूकता
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.