- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- छात्रा के पत्र पर बलिया डीएम की बड़ी पहल
छात्रा के पत्र पर बलिया डीएम की बड़ी पहल
Ballia News : एक छात्रा, नाम अमीना खातून... लक्ष्य प्रतियोगी परीक्षा यूपीपीसीएस...। अपने लक्ष्य को उड़ान देने के लिए वह राजकीय पुस्तकालय, बलिया में रोज तैयारी करती है। लेकिन किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए Syllabus बहुत महत्वपूर्ण है, जो राजकीय पुस्तकालय में उपलब्ध नहीं था। इससे वह असंतुष्ट थी। फिर डीएम को उम्मीद भरा प्रार्थना पत्र दी और सिविल परीक्षा से जुड़ी किताबों की मांग की।
कहा कि आप लोगों की डिमांड पर मैंने कुछ उपयोगी किताबें यहां दान की है। आप लोग अपनी जरूरत के अनुसार अनुपलब्ध किताबों के नाम फीडबैक रजिस्टर में दर्ज कर दीजिए, सभी किताबें उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं की मांग पर पुस्तकालय से पुस्तक तीन दिन के लिए घर ले जाने की छूट प्रदान की। अभ्युदय कोचिंग से क्लास सही ढंग से नहीं चलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को फोन कर कक्षाओं को सही तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र,सीआरओ त्रिभुवन, एसडीएम सदर आत्रेय मिश्र मौजूद थे।
