बलिया DM ने बीएसए कार्यालय व स्कूल का किया निरीक्षण, BEO को नोटिस; हेडमास्टर पर कार्रवाई

Ballia News: जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बुधवार को बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कार्यालय में न सिर्फ काफी गंदगी मिली, बल्कि फाइलों का रख-रखाव भी ठीक नहीं मिला.

Ballia News: जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बुधवार को बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कार्यालय में न सिर्फ काफी गंदगी मिली, बल्कि फाइलों का रख-रखाव भी ठीक नहीं मिला. इस पर डीएम ने कार्यालय की व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया. अभिलेखों का रख-रखाव उचित ढंग से एवं हर समय किया जाना चाहिए। विद्यालय में उपस्थिति पंजिका के साथ ही मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच की गयी. इस दौरान पाई गई कमियों के संबंध में संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए गए।

सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्मिकों का नवीनीकरण न होने की जानकारी मिलने पर तत्काल नवीनीकरण कराने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कंपोजिट विद्यालय तहसील स्कूल का भी निरीक्षण किया। डीएम ने एक ही कक्षा में दो कक्षाओं के बच्चों को बैठाने पर सवाल उठाया। प्रधानाध्यापक पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई के निर्देश बीएसए मनीष सिंह को दिए। दूसरी कक्षा में रखे टेबल और ब्रांच को खाली कराकर बच्चों को दोनों कक्षाओं में आराम से बैठने को कहा गया। निर्देश दिया कि विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य बेहतर ढंग से किया जाये. बच्चों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।

यह भी पढ़े - Ballia News: मनियर में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की नवजात बच्ची की मौत, पुलिस ने डीजे किया सीज

खबरें और भी हैं

Latest News

डिजिटल धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए एक्सिस बैंक ने शुरू किया देशव्यापी ‘सेफ बैंकिंग’ अभियान डिजिटल धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए एक्सिस बैंक ने शुरू किया देशव्यापी ‘सेफ बैंकिंग’ अभियान
नागपुर, नवंबर 2026। डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर धोखाधड़ी के मामले और उनके तरीके भी लगातार बदल...
तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी ने हिबा नवाब के साथ ‘लो चुड़ैल चली ससुराल’ के लिए बनाया मजेदार डिजिटल वीडियो
अंगदान करने वाले परिवारों का सम्मान समाज में मानवता की भावना को मजबूत करने की पहल : डॉ. अतुल मलिकराम
अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने बताया ताकत और पुरुषत्व का असली मतलब
‘मेरी वाली चुड़ैल है’ म्यूजिक वीडियो को मिला दर्शकों का प्यार, ऐश्वर्या शर्मा और मुस्कान बामने समेत कई कलाकारों ने की तारीफ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.