- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया डीएम ने किया प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण, समने आई यह सच्चाई
बलिया डीएम ने किया प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण, समने आई यह सच्चाई
Ballia News : जिलाधिकारी रविंद्र कुमार शुक्रवार को हनुमानगंज ब्लाक के पटखौली प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों एवं अध्यापकों की उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। साथ ही एमडीएम रजिस्टर में पिछले तीन दिन के बच्चों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली।
इसके बाद जिलाधिकारी ने पेयजल, समरसेबल बालक- बालिकाओं के लिए अलग शौचालय एवं दिव्यांगों के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था है। हैंड वॉशिंग यूनिट और आरो प्लांट भी चालू था। विद्यालय के कमरों के फर्श पर टाइल्स के साथ-साथ रसोईघर के फर्श पर भी टाइल्स लगा था। बच्चों को बैठने के लिए डेस्क ब्रेन्च की व्यवस्था थी। स्कूल की सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। जिलाधिकारी ने बच्चों से बातचीत कर उनके खाने और किताबों के बारे में पूछा। उन्होंने प्रभारी प्रधानाचार्य को विद्यालय परिसर की साफ सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य अंकुर कुमार द्विवेदी मौजूद थे।
