बलिया: जिलाधिकारी ने किया दुबहड़ सीएचसी का औचक निरीक्षण

Ballia News: बलिया जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुबहड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

Ballia News: बलिया जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुबहड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. मौके पर बीपीएम, डीसीपीएम के अलावा दो अन्य कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिनका स्पष्टीकरण तलब किया गया।

इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत की और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का सत्यापन किया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों के एक्स-रे के लिए काटी गई पर्चियों की संख्या का रजिस्टर देखा तथा दवा वितरण कक्ष में पहुंचकर दवाओं की उपलब्धता विशेषकर एंटी स्नेक वेनम आदि के बारे में जानकारी ली। मरीजों से बातचीत कर दवा वितरण का स्थलीय सत्यापन किया।

यह भी पढ़े - Ballia News: भेड़ी पुल पर नहाते समय नदी में डूबा युवक, अगले दिन मिला शव

अस्पताल की ओर रक्षा कक्ष में उपलब्ध उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया और बेहतर रखरखाव के निर्देश दिये. उन्होंने अस्पताल में प्रसव के संबंध में पूरी जानकारी ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबहड़ की कुछ आशा बहुओं ने गुरुवार की सुबह जिलाधिकारी से मुलाकात कर देर से वेतन मिलने समेत कई अन्य शिकायतें कीं। इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सीएचसी पहुंचे। उन्होंने शिकायत के बिंदुओं के आधार पर डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की. उन्होंने साफ चेतावनी दी कि जो भी शिकायतें हैं उन्हें दूर कर लें, नहीं तो बड़ी कार्रवाई होगी.

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.