अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य और बेहतर पुलिसिंग के लिए बलिया साइबर सेल प्रभारी को मिला प्रशस्ति पत्र

Ballia News : अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य और बेहतर पुलिसिंग में अपना हुनर दिखा रहे साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला को पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। साइबर सेल निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मैं अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान रहता हूं। हर कोई अपनी जिम्मेदारी से कार्य करे तो कोई काम मुश्किल नहीं, चाहे वो पुलिसिंग हो या कोई और कार्य।

बता दें कि निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा 2020 में सिल्वर मेडल प्राप्त कर चुके हैं। ये पुलिसिंग के अलावा सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर अपने परिवार के साथ हिस्सा लेते है। पुलिस विभाग में आज भी ऐसे लोग हैं, जिनकी जितनी तारीफ की जाए कम है। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में संजय शुक्ला एवं उनकी धर्मपत्नी विनीता शुक्ला ने रक्त दान किया। अबतक पति पत्नी दोनो ने सात बार रक्त दान कर चुके हैं। संजय शुक्ला के साथ उनकी पत्नी विनीत शुक्ला भी पीड़ितों की सेवा में तन्मयता से साथ रहती है।  

यह भी पढ़े - बलिया: जमीन विवाद में 61 हजार रुपये लेने के आरोप में दरोगा और मुख्य आरक्षी निलंबित

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय नवीन पोखरा, कनैला में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की...
बलिया: मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी नरेंद्र वर्मा को किया गिरफ्तार
ललित कुमार मुदुली बने ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ के पहले पुरुष विजेता, जीते ₹94 लाख
एकता कपूर के नए शो ‘दिल की बेवफाइयाँ’ में पहली बार साथ नजर आएंगे गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या, 24 नवंबर को होगा प्रीमियर
धनतेरस पर समृद्धि और सकारात्मकता का स्वागत करें: ‘हमारी राधा’ के अभिनेता अक्षय म्हात्रे ने साझा किए अपने विचार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.