Ballia Crime News : बीच शहर में युवक को घोंपा चाकू, रेफर

Ballia News : शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भृगु आश्रम इलाके में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। घायल युवक को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है। उधर, दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। घटना रविवार रात की है। 

शहर के भृगु आश्रम में अरविंद गुप्ता (23) पुत्र स्व. राजकुमार गुप्ता अपने भाई के साथ किराये के कमरा में रहता है। वह शास्त्री पार्क (भृगु आश्रम) के पास ठेले पर समोसा बेचता है। आरोप है कि रात करीब 11 बजे किसी बात को लेकर दो युवकों ने अरविंद पर चाकू से वार कर दिया, जिससे अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। 

यह भी पढ़े - बलिया: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही जापलीनगंज चौकी प्रभारी एवं कोतवाल राजीव सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल अरविन्द को अस्पताल भेजवाया, जहा अरविंद की स्थिति को देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। इस बाबत पूछे जाने पर क्षेत्रधिकारी सदर एसएन वैभव पाण्डे ने बताया कि दोनों अभियुक्त के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय नवीन पोखरा, कनैला में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की...
बलिया: मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी नरेंद्र वर्मा को किया गिरफ्तार
ललित कुमार मुदुली बने ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ के पहले पुरुष विजेता, जीते ₹94 लाख
एकता कपूर के नए शो ‘दिल की बेवफाइयाँ’ में पहली बार साथ नजर आएंगे गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या, 24 नवंबर को होगा प्रीमियर
धनतेरस पर समृद्धि और सकारात्मकता का स्वागत करें: ‘हमारी राधा’ के अभिनेता अक्षय म्हात्रे ने साझा किए अपने विचार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.