Ballia Crime News: बलिया में सिपाही पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

बैरिया, बलिया : उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान पर शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने का मामला प्रकाश में आया है। सिपाही के खिलाफ बैरिया पुलिस ने शुक्रवार को दुष्कर्म का मुकदमा पीड़िता की तहरीर पर दर्ज किया है।

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी दीपक कुमार साह उत्तर-प्रदेश पुलिस में वराणसी कमिश्नरेट पुलिस लाइन में तैनात है। दीपक पर बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 22 वर्षीया स्वजातीय युवती ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक शोषण करने और अब शादी की बात से मुकरने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर धारा 376 आईपीसी के तहत  प्राथमिकी दर्ज की गई है।पीड़िता को उसके परिजन व महिला पुलिस कर्मियों की अभिरक्षा में चिकित्सीय परीक्षण व मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। चिकित्सीय परीक्षण के बाद आरोपी सिपाही की गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़े - Ballia News : पाक्सो मामले में आरोपी को 12 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.