बलिया BSA ने होली से पहले दी खुशखबरी, शिक्षकों-कर्मचारियों का वेतन जारी

बलिया। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी, शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोईयों के वेतन और मानदेय का भुगतान कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मनीष कुमार सिंह ने इस पर प्रसन्नता जताते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि होली एकता और भाईचारे का संदेश देती है, इसे सौहार्द्रपूर्ण माहौल में खुशी और उत्साह के साथ मनाना चाहिए।

समय से भुगतान की पहल

BSA मनीष कुमार सिंह ने बताया कि होली 14 मार्च को है, जिसे देखते हुए शासन से वेतन/मानदेय भुगतान के निर्देश प्राप्त हुए थे। इसी के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोईयों और संविदा कर्मियों के वेतन और मानदेय भुगतान की प्रक्रिया समय से पूरी कर ली गई। सभी के सहयोग से यह कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और वेतन समय से मिल गया।

यह भी पढ़े - SIR: अनुपस्थित, शिफ्टेड और मृत मतदाताओं की होगी गहन जांच, राजनीतिक दलों के नियुक्त BLA से भी सहयोग लेने के निर्देश

BSA ने दी शुभकामनाएं

BSA ने सभी शिक्षक-कर्मचारियों और छात्रों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह रंगों, प्रेम और खुशी का प्रतीक है। यह त्योहार रिश्तों में स्नेह और सौहार्द बढ़ाने का अवसर देता है। उन्होंने सभी से मिल-जुलकर सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP : दूसरे दिन भी चला सत्यापन अभियान, दरगाह पर ठहरे लोगों के जांचे गए पहचान पत्र UP : दूसरे दिन भी चला सत्यापन अभियान, दरगाह पर ठहरे लोगों के जांचे गए पहचान पत्र
बदायूं। रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश को लेकर जिला प्रशासन का अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। सिटी...
नई दिल्ली : राष्ट्रपति मुर्मू ने दो वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के दोषी की दया याचिका ठुकराई
नई दिल्ली : मेमोरी चिप संकट और कमजोर रुपये से जनवरी से महंगे हो सकते हैं टीवी
मुरादाबाद : रविवार को फिर बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी, कई इलाकों में घंटों गुल रही आपूर्ति
राजस्थान डिजीफेस्ट और टाई ग्लोबल हैकाथॉन में देशभर से नवाचार और युवाशक्ति का ऐतिहासिक संगम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.