बलिया : खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को किया अलर्ट

Ballia News : खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्र ने शिक्षा शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के सभी प्राथमिक/उच्च प्राथमिक तथा कम्पोजिट विद्यालय के शिक्षकों को अलर्ट किया है। समस्त प्रधानाध्यापक व  प्रभारी प्रधानाध्यापक के नाम से जारी पत्र में खंड शिक्षा अधिकारी ने छात्र उपस्थिति नामांकन के सापेक्ष कम से कम 72 प्रतिशत होना अनिवार्य बताया है। 

खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि अधोहस्ताक्षरी द्वारा विद्यालय निरीक्षण के दौरान छात्र उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर पाया जा रहा है कि अधिकतर विद्यालयों में नामांकन के सापेक्ष छात्र उपस्थिति बहुत ही कम है। आप सभी अवगत है कि मध्याह्न भोजन प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा नामांकन के सापेक्ष कम से कम 72% प्रतिशत छात्रों का डाटा मध्याह्न भोजन ग्रहण करने वाले छात्रों की देनी है। 

यह भी पढ़े - बलिया: असलहा बरामदगी के दौरान पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से वांछित आरोपी घायल

उन्होंने सभी को निर्देशित किया है कि शासन के निर्देश के कम में विद्यालय निरीक्षण के दौरान छात्र उपस्थिति 72% से कम पायी जाती है तो सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक ही नहीं, कक्षा अध्यापक भी जिम्मेदार होंगे। इसमें लापरवाही ठीक नहीं है। उपस्थिति में सुधार के यथासम्भव प्रयास किया जाय।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना
बलिया। जिले में हत्या के एक मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को 14 वर्ष के सश्रम कारावास और कुल...
प्रेमनाथ जी की 100वीं जयंती पर ज़ी क्लासिक पेश करेगा ‘अमर प्रेमनाथ’, याद की जाएगी दिग्गज अभिनेता की फिल्मी विरासत
धनतेरस पर ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर बोलीं, “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”
बचपन की दिवाली की यादों में खोए सोनी सब के कलाकार, भाई-बहनों के साथ जश्न से लेकर घर की सजावट तक साझा किए खास पल
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में दोहरी भूमिका निभाने पर मुस्कान बामने बोलीं, “शॉन और शनाया के बीच स्विच करना कई बार चुनौतीपूर्ण था”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.