Ballia News : भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया : सहतवार-रेवती मार्ग पर गुरुवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार रेवती थाना क्षेत्र के लाल टोला गायघाट निवासी हरमेंद्र चौहान (28) अपने साथी सत्येंद्र चौहान के साथ बाइक से रेवती जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हरमेंद्र चौहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सत्येंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़े - बलिया में भीषण सड़क हादसे : तीन युवकों की मौत, चार गंभीर घायल

आसपास के लोगों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।

सूचना पर पहुंचे सहतवार थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित हो गया, जिसे पुलिस ने सुचारु कराया।

घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.