- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया: एक शिक्षक का बच्चा अक्षत सिंह, जिसने दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था, अपने देश की म...
बलिया: एक शिक्षक का बच्चा अक्षत सिंह, जिसने दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था, अपने देश की मदद करने के लिए डॉक्टर बनने की इच्छा रखता है।
On
बलिया : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सेक्रेड हार्ट स्कूल, सहरसपाली के छात्र अक्षत सिंह ने 98 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। एक सामान्य परिवार से संबंध रखने वाले अक्षत का सपना डॉक्टर बनकर देश सेवा करने का है। अक्षत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। अक्षत बताते है कि वह स्कूल के अलावा घर पर कम से कम 4 से 6 घंटे पढ़ाई करके इस मुकाम पर पहुंचे है।
शहर से सटे सहरसपाली में स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के छात्र अक्षत सिंह मूल रूप से बैरिया क्षेत्र के मधुबनी रहने वाले है। इनके पिता गनेश सिंह शिक्षा क्षेत्र रेवती के उच्च प्राथमिक विद्यालय गोपालनगर पर बतौर प्रभारी प्रधानाध्यापक तैनात है, जबकि मां किरन सिंह गृहणी। शुरु से ही मेधावी छात्र अक्षत ने 10वीं में 98 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा को साबित भी किया है। स्कूल टॉपर बनें अक्षत ने हिस्ट्री एंड साइंस व ज्योग्राफी में 100 नंबर प्राप्त किया है। Purvanchal24.com से बातचीत में अक्षत ने कहा, 'चाहता हूं डॉक्टर बनकर देश और समाज की सेवा करूं।' एक सवाल के जबाब में अक्षत ने बताया कि मोबाइल का उपयोग बहुत जरूरी होता है, तभी करता हूं। अब पूरा फोकस 12वीं में अच्छा करने के साथ ही नीट परीक्षा पर है।
खबरें और भी हैं
यूपी पुलिस एसआई परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट
By Parakh Khabar
बलिया में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई किल्लत नहीं : डीएम
By Parakh Khabar
विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम
By Parakh Khabar
कॉरपोरेट से राजनीति तक: जब बिजनेस लीडर्स ने चुनी जनसेवा की राह
By Parakh Khabar
डेफ जोनल क्रिकेट : तीसरे दिन साउथ जोन और नॉर्थ जोन की जीत
By Parakh Khabar
एण्डटीवी के शोज़ में आएगा कॉमेडी और ड्रामा का नया ट्विस्ट
By Parakh Khabar
Latest News
14 Mar 2026 06:37:13
बलिया : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत जिले के अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को मार्च 2026 के लिए...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
