बलिया - शादी के 2 दिन बाद 'भाई' बनकर पहुंचा प्रेमी! ससुराल में जमकर हंगामा हुआ, यह है पूरा मामला

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी जोड़े का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला.

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी जोड़े का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. जहां प्रेमिका की शादी के 2 दिन बाद ही प्रेमी अपनी ससुराल पहुंच गया. लेकिन झूठ का पर्दाफाश होते ही बवाल मच गया। प्रेमी को लात घूसों से पीटा गया। यह घटना इलाके में भी चर्चा का विषय बनी।

वहीं इस मामले के बाद शादी टूटने की कगार पर आ गई. लड़के पक्ष के परिजन पूर्व से अवैध संबंध होने के कारण दुल्हन को रखने को तैयार नहीं थे। गांव में पुलिस की मौजूदगी में लड़की और लड़के पक्ष के बीच घंटों पंचायत हुई. उसके बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। परिजनों की शिकायत पर प्रेमी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया।

यह भी पढ़े - बलिया में परिवहन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, हिट एंड रन पीड़ितों के मुआवजे की दी जानकारी

दरअसल युवक अपनी प्रेमिका से बात कर ही रहा था कि अचानक घरवालों को इसकी भनक लग गई। उसने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमी ने खुद को दुल्हन का कजिन बताया। परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने दुल्हन और उसके मामा से पूछताछ की। दुल्हन ने अनभिज्ञ होते हुए इस मामले में चुप्पी साध ली। ससुराल वालों को माजरा समझते देर न लगी।

घर में घुसे युवक को लात-घूसों और जूतों से पीटा। तो युवक हाथ-पैर जोड़कर वहां से जाने की गुहार लगाने लगा। सूचना मिलने पर लड़की पक्ष के लोग पहुंच गए। उन्होंने लोक लाज के डर से मामले को दबाने की गुहार लगाई। वहीं प्रेमी के परिजन भी गांव पहुंच गए। पुलिस, समाज व दोनों पक्षों के परिजनों के बीच घंटों चली पंचायत व मान मनौव्वल के बाद मामला शांत हुआ और वे दुल्हन को साथ रखने को राजी हो गए.

खबरें और भी हैं

Latest News

एपीएसईजेड के कोलंबो टर्मिनल की क्षमता हुई दोगुनी, 750 मिलियन डॉलर के निवेश से 3.2 मिलियन TEU तक विस्तार एपीएसईजेड के कोलंबो टर्मिनल की क्षमता हुई दोगुनी, 750 मिलियन डॉलर के निवेश से 3.2 मिलियन TEU तक विस्तार
कोलंबो, 1 अक्टूबर 2026: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (APSEZ) के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल (CWIT) के फेज-II विस्तार...
‘इंडिया के टॉप 1%’: “शादी मेरी ज़िंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला था” — अनिल कपूर ने शादी और रिश्तों पर कही दिल की बात
गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.