- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- असाधारण क्षमता वाले व्यक्ति थे बाबा साहब
असाधारण क्षमता वाले व्यक्ति थे बाबा साहब
बलिया : 'बाबा साहब बचपन से ही दृढ़ संकल्प एवं असाधारण क्षमताओं वाले व्यक्ति थे। उन्होंने अपने प्रयासों से समकालीन लोगों को ही नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों को भी अन्याय और शोषण से मुक्ति की राह दिखाई।' यह बात अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर कुंवर सिंह इण्टरमीडिएट कालेज में आयोजित गोष्ठी के मुख्य वक्ता डॉ. बालचंद राम ने कही।
इस अवसर पर अध्यापक मंडल के संयोजक राजेश चंद सिंह, प्रेम शंकर राय,रंजन कुमार, अनिल कुमार सिंह, विशाल सिंह, शैलेश कुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह, रवि वर्मा, डॉ. संगीता चतुर्वेदी, पल्लवी कुमारी, पंकज यादव, नन्दन कुमार, अंगद कुमार, शोभा सिंह, सपना सिंह, संजय कुमार सिंह, राजीव सिंह, रंजीत कुमार, संतोष कुमार गुप्ता, मनोज कुमार यादव आदि उपस्थित रहे। अंत में शिक्षकों और कर्मचारियों ने जालियांवाला बाग नरसंहार के शहीदों को याद करते हुए उन्हें भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन विज्ञान शिक्षक राजेश कुमार सिंह ने किया।
