उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात

उन्नाव: सदर कोतवाली क्षेत्र में पति की मौत से आहत एक महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार पीडी नगर मोहल्ला निवासी एकता उर्फ आरती (30) ने शनिवार सुबह अपने मायके में फंदे से लटककर जान दे दी। बताया गया कि उसके पति आलोक की 2 मार्च को हृदयगति रुकने से मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से वह गहरे सदमे और अवसाद में थी।

यह भी पढ़े - Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत

परिजनों के मुताबिक आत्महत्या से पहले एकता ने शनिवार सुबह करीब आठ बजे एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया था। वीडियो में उसने कहा कि पति के बिना उसका जीवन अधूरा है और वह उनके बिना नहीं जी सकती। इसके कुछ देर बाद उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि एकता के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और उसकी कोई संतान भी नहीं थी। पति की मौत के बाद वह अकेलेपन और मानसिक तनाव से गुजर रही थी।

सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि मामले में किसी प्रकार की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है और मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने...
उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
बीकानेर : बी.एड. प्रथम सेमेस्टर प्रश्नपत्र त्रुटि पर विवाद, विद्यार्थियों के लिए निशुल्क बस यात्रा की मांग
भदोही में मां करणी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.