- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Airport In Ballia : बलिया में बनेगा हवाई अड्डा, लोकसभा में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने दी जानकारी...
Airport In Ballia : बलिया में बनेगा हवाई अड्डा, लोकसभा में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने दी जानकारी
On
सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि बलिया के लोगों को हवाई यात्रा करने के लिए गोरखपुर, वाराणसी और पटना की डेढ़ से दो सौ किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। जिसपर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में आश्वासन दिया कि बलिया में जल्द हवाई अड्डा बनेगा।
Ballia News: बलिया में जल्द हवाई अड्डा बनाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इस संबंध में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में आश्वासन दिया है। सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने यह आश्वासन दिया है.
अपने सवाल में सांसद ने जिक्र किया कि बलिया के लोगों को हवाई यात्रा करने के लिए गोरखपुर, वाराणसी और पटना की डेढ़ से दो सौ किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। इसके जवाब में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सांसद प्रदेश सरकार से वार्ता करके प्रस्ताव भेजने के साथ ही मिलें ताकि बलिया में हवाई अड्डे के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
भाषा इनपुट के साथ
खबरें और भी हैं
बलिया: जनेश्वर मिश्र सेतु से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी
By Parakh Khabar
Latest News
14 Oct 2026 07:38:46
बांसडीह, बलिया: पारिवारिक विवाद में जानलेवा हमले के मामले में न्यायालय के आदेश पर बांसडीह कोतवाली पुलिस ने 10 लोगों...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
