आगरा में दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बृहस्पतिवार रात चित्राहाट थाना क्षेत्र में हुआ।

पुलिस के अनुसार, इटावा जिले के इकदिल क्षेत्र निवासी परिवार कैला देवी के दर्शन कर बोलेरो से वापस लौट रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया।

यह भी पढ़े - जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में 110 फील्ड ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि हादसे में चालक सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में ऋषि (20), कामता प्रसाद (70), उनके बेटे देवेंद्र (35), पुत्रवधु सीमा (32) और तीन वर्षीय आराध्य शामिल हैं।

घटना में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को नींद आना बताया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.