बलिया : 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, टीवीएस मोटर्स में नौकरी का मौका

बलिया : जिला सेवायोजन कार्यालय, सतनी सराय भृगु आश्रम द्वारा 30 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

मेले में टीवीएस मोटर कंपनी द्वारा जूनियर असेंबली ऑपरेटर पद के लिए भर्ती की जाएगी। इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई के साथ-साथ बीए, बीएससी, बीकॉम एवं डिप्लोमा निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़े - बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ऑटो, सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

चयनित अभ्यर्थियों को ₹23,000 से ₹24,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 33 वर्ष रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल मुख्य रूप से बेंगलुरु रहेगा।

रोजगार मेले में अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार (इंटरव्यू) के माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

मेले में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकृत अभ्यर्थियों का ही कैंपस चयन इसी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।

जिला सेवायोजन कार्यालय ने अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से इस रोजगार मेले में भाग लेकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.