समग्र शिक्षा अभियान के तहत बलिया में परीक्षण शिविर : चयनित 98 दिव्यांग बच्चों को मिलेगा सहायता उपकरण

Ballia News  : प्रथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 6 से 14 आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों की परेशानियों को कम करने की दिशा में सहायता उपकरण उपस्कर उपलब्ध कराने के लिए बीआरसी बेलहरी पर परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। एलिम्को कानपुर के सहयोग और समग्र शिक्षा अभियान के तहत आयोजित परीक्षण शिविर में पंजीकृत 115 बच्चों के सापेक्ष 98 का चयन शाम तीन बजे तक उपकरण उपस्कर के चिन्हित किया गया। चिन्हित बच्चों को 4 दिसम्बर 2023 को उपकरण उपस्कर उपलब्ध कराया जायेगा।

img20230911131409

यह भी पढ़े - बांसडीह में किशोर के अपहरण और मारपीट का मामला, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि 98 बच्चों में 20 को ट्राई साइकिल, 18 को व्हील चेयर, 16 को सीपी चेयर, 06 को बैशाखी, 32 को श्रवण यंत्र, 04 को ब्रेल कीट, 04 को ब्रेल केन तथा 06 को कैलीपर्श के लिए चयनित किया गया है। इन्हें एल्मिको कानपुर के माध्यम से सहायता उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा। खंड शिक्षा अधिकारी बेलहरी राजीव गंगवार ने अभिवावकों से अपील की कि वे एक सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए दिव्यांगों के प्रति सहज स्वभाव, स्नेह शीलता एवं जागरूकता प्रदर्शित करें, ताकि ये बच्चे भी सपने साकार कर सकें। 

एल्मिको टीम में डॉ. अमित कुमार (पी एण्ड ओ), डॉ. ज्ञानेन्दु कुमार सिंह (ऑडियोलॉजिस्ट), अंकित कुमार सिंह (पी एण्ड ओ), ज्ञानेन्द्र यादव (डाटामैन) शामिल रहे। टीम का सहयोग स्पेशल एजुकेटर्स जितेन्द्र कुमार सिंह, कुलदीप शर्मा, प्रभाकर शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, अमरेश सिंह व श्रीमती मंजुलता ने किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: खाड़ी देश से इमो एप पर पति ने दिया तीन तलाक, पत्नी की तहरीर पर छह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा बलिया: खाड़ी देश से इमो एप पर पति ने दिया तीन तलाक, पत्नी की तहरीर पर छह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र में तीन तलाक का मामला सामने आया है। उमरगंज की रहने वाली एक महिला ने अपने...
बलिया: दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा
केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले तोहफा, DA में 3% बढ़ोतरी से अब 63% होगा महंगाई भत्ता
‘यादें’ में तलाक का सच आया सामने, क्या डॉ. देव और डॉ. सृष्टि को छोड़ना पड़ेगा किल्लारी गांव?
धनतेरस पर सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स का ‘तुमसे है ये त्योहार’ अभियान लॉन्च, कियारा आडवाणी के साथ पेश किया शगुन कलेक्शन
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.