बहराइच : महिला के साथ मारपीट मामले में तीन नामजद, केस दर्ज

बहराइच। बिजली के खंभे से लाइन जोड़ने के विवाद में हमलावरों ने एक महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल को सीएचसी भेजे जाने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। जिसे इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित तीन को मारपीट व धमकी की धाराओं में नामजद कर एफआईआर दर्ज की गई है।

हरदी थाने के बैकुंठा के रानीपुरवा गांव में रमावती देवी पत्नी श्रीराम के घर के सामने बिजली पोल लगा है। गांव के ही सूबेदार की बिजली लाइन दूसरे खंभे से जुड़ी थी। नौ फरवरी को सूबेदार तार उस खंभे से हटा रमावती के घर के आगे लगे खंभे से जोड़ने लगे। तो रमावती ने विरोध किया। जिस पर सूबेदार, उसकी पत्नी रेशमा, पिता अशर्फी ने रमावती पर हमला कर मारपीट की। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो  गई। घायल को थाने लाए जाने पर उसे पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी भेजा। वहां से चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। 

एसएचओ ने बताया कि इस मामले में घायल महिला की तहरीर पर सूबेदार, उसकी पत्नी व पिता को नामजद कर एफआईआर दर्ज की गई है। तहकीकात चल रही है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराओं में वृद्धि हो सकती है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना
बलिया। जिले में हत्या के एक मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को 14 वर्ष के सश्रम कारावास और कुल...
प्रेमनाथ जी की 100वीं जयंती पर ज़ी क्लासिक पेश करेगा ‘अमर प्रेमनाथ’, याद की जाएगी दिग्गज अभिनेता की फिल्मी विरासत
धनतेरस पर ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर बोलीं, “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”
बचपन की दिवाली की यादों में खोए सोनी सब के कलाकार, भाई-बहनों के साथ जश्न से लेकर घर की सजावट तक साझा किए खास पल
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में दोहरी भूमिका निभाने पर मुस्कान बामने बोलीं, “शॉन और शनाया के बीच स्विच करना कई बार चुनौतीपूर्ण था”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.