- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बहराईच
- बहराइच: पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ते समय गिरा यात्री, पैर कटा
बहराइच: पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ते समय गिरा यात्री, पैर कटा
On
जरवलरोड/बहराइच: लखनऊ गोरखपुर रेल प्रखंड पर जरवल रोड में पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ते समय यात्री फिसल गया। जिससे उसके पैर के नीचे का हिस्सा कट गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
गोंडा से चलकर सीतापुर तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 05091 मंगलवार दोपहर में 1:55 बजे जरवल रोड रेलवे स्टेशन पहुंची।
एसएम सुबीर कुमार ने बताया कि अमित सिंह गोंडा से ट्रेन पर बैठे थे, टिकट नहीं था ट्रेन का जरवल रोड स्टेशन पर ठहराव हुआ। अमित नीचे उतर गया था उसके बाद ट्रेन चल दिया, युवक ट्रेन पर चढ़ने लगा पैर फिसलने से नीचे गिर गया। बाएं पैर का एडी का हिस्सा कट गया है। स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना दे दी गई है। एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया गया है। अमित के परिजनों को भी मोबाइल से सूचना दी गई है।
खबरें और भी हैं
Latest News
03 Sep 2026 14:13:17
बलिया। मनियर ब्लॉक की ग्राम पंचायत दिघेड़ा के रानीपुर गांव की सात वर्षीय रागिनी इन दिनों एक पैर के सहारे...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
