- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बहराईच
- बहराइच: एलटी लाइन से भड़की चिंगारी, पांच मकान जलकर राख, लाखों का हुआ नुकसान
बहराइच: एलटी लाइन से भड़की चिंगारी, पांच मकान जलकर राख, लाखों का हुआ नुकसान
On
बौंडी/बहराइच। जिले के कोदही गांव में एलटी लाइन के आपस में टकराने से चिंगारी फूस के मकान पर जा गिरी। जिससे आग लग गई। पांच ग्रामीणों के फूस के मकान जलकर राख हो गए। बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोदही के मजरा ईश्वरनाथ पंडित पुरवा में बिजली की एलटी केबल में भड़की चिंगारी से गांव निवासी बेचेलाल पुत्र मंसाराम के फूस के मकान में आग लग गई।
ग्रामीणों ने अग्निकांड की सूचना फायर ब्रिगेड व थाने की पुलिस व तहसील प्रशासन को दी है। क्षेत्रीय लेखपाल चंद्रप्रकाश ने अग्निकांड में हुई क्षति का आंकलन कर तहसील रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजा है। चार लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
खबरें और भी हैं
वाराणसी कचहरी में नई पार्किंग सुविधा शुरू, जाम से मिलेगी राहत
By Parakh Khabar
Latest News
09 May 2026 06:21:37
कन्नौज। बिना मान्यता के निजी स्कूल संचालित होने और शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न करने के आरोप में तालग्राम के...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
