Bahraich News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी ने जताई आशंका

बहराइच: यूपी के बहराइच जिले के उसरा गांव में रविवार को एक युवक की जमीन पर गिरने से मौत हो गई। परिवार ने अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली थी, लेकिन इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की पत्नी ने मौत को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शराब के नशे में गिरकर हुई मौत!

घटना कैसरगंज थाना क्षेत्र के उसरा गांव की है। 40 वर्षीय पृथ्वी पुत्र शीतल शराब का अधिक सेवन करता था। रविवार को शराब पीकर घर की ओर जा रहा था, लेकिन रास्ते में लड़खड़ाकर गिर पड़ा और उठ नहीं सका। यह देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। उसके भाई लल्लू और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर निजी क्लीनिक ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गया।

पत्नी को लगी मौत संदिग्ध

हालांकि, मृतक की पत्नी मीना को पति की मौत संदिग्ध लगी। उसने थाने में तहरीर देकर मामले की जांच की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे” सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे”
मुंबई, अगस्त 2026: सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में अभिनेत्री नेहा सोलंकी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बदला, रहस्य...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया
राजस्थान में इंश्योरेंस को लेकर बढ़ी जागरूकता, टर्म प्लान बिजनेस में 96.7% की ग्रोथ
ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती
तुलसी से स्मृति तक: एक किरदार जिसने दी नई पहचान, और एक सफर जिसने गढ़ी अलग पहचान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.