Bahraich News: लापता वृद्ध का नाले में मिला शव, इलाके में सनसनी

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक वृद्ध का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। ग्राम पंचायत कटहा के पुरबियनपुरवा निवासी 65 वर्षीय लालचंद्र मौर्य पुत्र प्रेम चंद्र मौर्य बुधवार शाम को बाजार गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।

गुरुवार सुबह परिजन दोबारा उनकी खोज में निकले, तो घर से कुछ दूरी पर स्थित नाले में उनका शव पड़ा मिला। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। प्रारंभिक जांच में नाले में गिरने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना
बलिया। जिले में हत्या के एक मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को 14 वर्ष के सश्रम कारावास और कुल...
प्रेमनाथ जी की 100वीं जयंती पर ज़ी क्लासिक पेश करेगा ‘अमर प्रेमनाथ’, याद की जाएगी दिग्गज अभिनेता की फिल्मी विरासत
धनतेरस पर ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर बोलीं, “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”
बचपन की दिवाली की यादों में खोए सोनी सब के कलाकार, भाई-बहनों के साथ जश्न से लेकर घर की सजावट तक साझा किए खास पल
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में दोहरी भूमिका निभाने पर मुस्कान बामने बोलीं, “शॉन और शनाया के बीच स्विच करना कई बार चुनौतीपूर्ण था”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.