Bahraich News: गेरूआ नदी में मिला बाघ का शव, इलाके में मची सनसनी, जांच के लिए विसरा भेजा गया बरेली

बहराइच: कतर्नियाघाट रेंज के सदर बीट से गुजरने वाली गेरूआ नदी में शनिवार को एक बाघ का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रेंज कार्यालय भेजा। तीन डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया, जिसके बाद बाघ के शव को रेंज कार्यालय परिसर में जला दिया गया।

गश्त के दौरान वनकर्मियों को मिला शव

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सदर बीट (कक्ष संख्या-4) में स्थित गेरूआ नदी में यह बाघ मृत अवस्था में मिला। डीएफओ बी. शिव शंकर ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे पेट्रोलिंग के दौरान वन कर्मियों को नदी में बाघ का शव दिखा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया।

पोस्टमार्टम में कोई संदिग्ध चोट नहीं मिली

बाघ के शव की जांच के लिए तीन डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। डीएफओ ने बताया कि बाघ की आंखें, नाखून और कैनाइन सुरक्षित हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मौत स्वाभाविक लग रही है। हालांकि, सटीक कारणों की पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित कर बरेली के इज्जतनगर स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) भेजा गया है।

सघन गश्त के निर्देश

बाघ के शव मिलने की जानकारी मिलते ही दुधवा नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर डॉक्टर एच. राजा ने पूरे क्षेत्र में सघन गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। शाम चार बजे बाघ के शव का अंतिम संस्कार रेंज कार्यालय परिसर में कर दिया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा
हल्दी, बलिया: हल्दी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी दिनेश चौरसिया...
बलिया में सड़क हादसे में घायल शिक्षक का निधन, 42 दिन बाद लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
अनुराग कश्यप की बच्चों के लिए खास फिल्म 'लिटिल थॉमस' में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
“शाह बानो एक ऐसा किरदार है, जिसे कोई भी एक्टर निभाने का सपना देखेगा”: यामी गौतम धर
दशकों बाद फिर लौटेगी 'महाभारत' की यादें, 14 सितंबर से शेमारू टीवी पर दिखेगी बी. आर. चोपड़ा की कालजयी प्रस्तुति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.