Bahraich News: बिना प्रयोगशाला के चल रही थी प्रयोगात्मक परीक्षा हुई रद्द, हड़कंप

बहराइच: पुरैना में स्थित इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही है। डीआईओएस के निरीक्षण के दौरान प्रयोगशाला नहीं मिला। जिस पर परीक्षा रद्द करते हुए आयोग को पत्र लिखकर मान्यता निरस्त करने की मांग की है।

जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र देव ने बताया कि 28 जनवरी क़ो इंटर प्रयोगात्मक परीक्षा भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान सम्राट अशोक महान कामता प्रसाद इंटर कालेज,पुरैना, विशेश्वरगंज में हुईं। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा निरीक्षण करने पर पाया गया कि विद्यालय में प्रयोगशाला कि स्थापना नहीं हैं। किसी प्रकार से कुछ सामग्री उपकरण इकट्ठा करके प्रयोगात्मक परीक्षा सम्पन्न कराने का प्रयास किया गया।

जबकि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा लिखित निर्देश दिया गया हैं कि प्रयोगाशाला की उपलब्धता न होने की दशा में जिला विद्यालय निरीक्षक क़ो अवगत कराया जाय। जिससे किसी नजदीक विद्यालय में प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की व्यवस्था कराई जा सके।इसके बावजूद भी विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं विषय अध्यापक बिना प्रयोगशाला के परीक्षा सम्पन्न कराने का प्रयास किया तथा परिषद के नियमों का उल्लंघ्न किया। विद्यालय के विरुद्ध मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति करते हुये 28 की परीक्षा क़ो निरस्त करके पुनः परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया है। इसको लेकर स्कूल संचालक में हड़कंप मच गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय नवीन पोखरा, कनैला में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की...
बलिया: मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी नरेंद्र वर्मा को किया गिरफ्तार
ललित कुमार मुदुली बने ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ के पहले पुरुष विजेता, जीते ₹94 लाख
एकता कपूर के नए शो ‘दिल की बेवफाइयाँ’ में पहली बार साथ नजर आएंगे गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या, 24 नवंबर को होगा प्रीमियर
धनतेरस पर समृद्धि और सकारात्मकता का स्वागत करें: ‘हमारी राधा’ के अभिनेता अक्षय म्हात्रे ने साझा किए अपने विचार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.