- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बहराईच
- Bahraich News: फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने का मामला, हेड कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज
Bahraich News: फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने का मामला, हेड कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज
On
बहराइच। फर्जी जन्मतिथि के आधार पर पुलिस विभाग में नौकरी पाने के आरोप में पयागपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल के खिलाफ अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।
शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
संजय पांडेय ने इस शिकायत को बहराइच एसपी तक भी पहुंचाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा, उन्हें गुमराह करते हुए रत्नेश पांडेय के बचाव में भ्रामक सूचना दी गई। इसके बाद उन्होंने आरटीआई के जरिए रत्नेश पांडेय द्वारा पहली बार हाईस्कूल परीक्षा में सम्मिलित होने का प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत किया।
जालसाजी और फर्जी दस्तावेजों का केस दर्ज
इस मामले में पयागपुर पुलिस ने मुख्य आरक्षी के खिलाफ जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का केस दर्ज कर लिया है।
आगे होगी विस्तृत जांच
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रामानंद कुशवाहा ने बताया कि मुख्य आरक्षी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं
Latest News
06 Oct 2026 14:58:05
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
