बहराइच: पत्नी की हत्या कर फंदे से लटका पति, अनाथ हुए बच्चे, जांच में जुटी पुलिस

नानपारा/बहराइच: नानपारा नगर के नई बस्ती मोहल्ला निवासी युवक ने रात में पत्नी की लोहे के राड से पिटाई की। इसके बाद गला रस्सी से कस दिया। महिला की मौत के बाद युवक ने भी फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने दंपति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किस मामले में पति ने पत्नी की हत्या की है, अभी उसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हमीरपुर जनपद के थाना कोडारा के कोडरा गांव निवासी धीरज उर्फ बबलू (30) पुत्र शंकर का विवाह जिले के कोतवाली नानपारा के मोहल्ला नईबस्ती निवासी आरती (26) से हुआ था। पति और पत्नी हंसी खुशी रहते थे। धीरज ई रिक्शा का संचालन करता था। ई रिक्शा से मिलने वाले पैसे से घर का खर्च चलाता था। सोमवार देर रात अचानक पति का अपनी पत्नी से विवाद हुआ। 

इसके बाद पति धीरज ने पत्नी की लोहे के राड से पिटाई की। इसके बाद रस्सी से गला दबा दिया। पत्नी की मौत के बाद पति ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह सूचना पाकर पुलिस पहुंची। घर में पहुंची पुलिस ने जांच की। मौके पर काफी मात्रा में खून पड़ा मिला। पुलिस ने दंपती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि पत्नी की हत्या के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अनाथ हो गए बच्चे
मृतक धीरज उर्फ बबलू को छह वर्ष का बेटा और चार वर्ष की बेटी है। लेकिन माता पिता की मौत हो गई। ऐसे में दोनों बच्चे अनाथ हो गए। कोतवाल मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि बच्चों के बयान के आधार पर ही जांच शुरू की गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि
बलिया: बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री, भूमि और मुआवजा वितरण में अनियमितता की शिकायत पर बांसडीह एसडीएम पुष्कर मिश्रा ने...
Ballia News : आरक्षी परितोष मिश्रा को नम आंखों से अंतिम विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा
बाल सुरक्षा के लिए MLT ने लॉन्च किया ‘खुली बात’, AI चैटबॉट से माता-पिता और केयरगिवर्स को मिलेगी मदद
पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, तीन टीमें गठित
यूपी में 118 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.