बहराइच: डीएम ने रैन बसेरों का किया रियलिटी चेक, दिया निर्देश

बहराइच: जिलाधिकारी मोनिक रानी ने बुधवार रात 9 बजे शहर में विभिन्न स्थानों पर संचालित रैन बसेरों का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद लोगों को कंबल वितरित किया। डीएम मोनिका रानी ने जिला अस्पताल में संचालित रैन बसेरे के निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद मरीजों के परिजनों से वार्ता की और उन्हें कंबल वितरित किया। 

cats

इसके बाद जिलाधिकारी रेलवे स्टेशन के पास संचालित रैन बसेरे का निरीक्षण करने पहुंची। यहां व्यवस्था जांचने के बाद जिलाधिकारी शहर के बाहर मरीमाता मंदिर पहुंची। सभी जगह कंबल वितरित करने के बाद लोगों का हाल जाना। रोडवेज परिसर में संचालित रैन बसेरे का भी जायजा लिया। डीएम ने सम्बन्धित को और बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिया। कहा कि ठंड से कोई भी यात्री परेशान न हो। इस दौरान नायब तहसीलदार सदर अनिरुद्ध यादव, ईओ प्रमिता सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय नवीन पोखरा, कनैला में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की...
बलिया: मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी नरेंद्र वर्मा को किया गिरफ्तार
ललित कुमार मुदुली बने ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ के पहले पुरुष विजेता, जीते ₹94 लाख
एकता कपूर के नए शो ‘दिल की बेवफाइयाँ’ में पहली बार साथ नजर आएंगे गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या, 24 नवंबर को होगा प्रीमियर
धनतेरस पर समृद्धि और सकारात्मकता का स्वागत करें: ‘हमारी राधा’ के अभिनेता अक्षय म्हात्रे ने साझा किए अपने विचार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.