बहराइच: मुनीम ने फांसी लगाकर दे दी जान, पारिवारिक कलह से थे परेशान 

हुजूरपुर, बहराइच। जिले के अल्लापुरवा गांव निवासी बियर की दुकान के मुनीम ने बृहस्पतिवार को घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों ने पंचायत नामा के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के अल्लापुरवा गांव निवासी राजेश (36) पुत्र धनलाल भग्गड़वा बाजार में स्थित बियर की दुकान पर मुनीम था।

बृहस्पतिवार सुबह राजेश ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों ने ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पंचायत नामा करवाया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है। सूचना या तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्यवाई की जायेगी।

यह भी पढ़े - International Women’s Day : लखनऊ में ‘पिंक रोजगार महाकुंभ’, हजारों महिलाओं को मिलेगा नौकरी का मौका

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.