धारदार हथियार से काटकर घर पर सो रहे प्रधान की हत्या

बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। वजीरगंज थाना क्षेत्र में लखनपुरा गांव के प्रधान शिवचरण की हत्या बदमाशों ने धारदार हथियार से कर दी। शुक्रवार की सुबह प्रधान का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पहुंचे एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने मौका मुआयना कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।

लखनपुरा गांव के प्रधान शिव चरण गुरुवार की रात घर पर सो रहे थे। रात में बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह परिजनों के जागने पर वारदात की जानकारी हुई और कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच-पड़ताल जारी है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत; पहचान के लिए DNA जांच यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत; पहचान के लिए DNA जांच
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक डबल डेकर स्लीपर बस में भीषण आग लगने से नौ यात्रियों...
बलिया में दुकानदारों के लिए डस्टबिन अनिवार्य, नहीं रखने पर लगेगा जुर्माना
Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
बलिया में फोटोग्राफरों से DSLR कैमरा लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, कैमरे और बाइक बरामद
आजमगढ़ में पत्नी और दो पुरोहितों की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बच्चों को कमरे में लेकर हुआ था बंद
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.