Badaun News: सिंचाई करके लौट रहे किसान की कार की टक्कर से मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

इस्लामनगर (बदायूं)। खेत से फसल की सिंचाई कर घर लौट रहे एक किसान को तेज रफ्तार ईको कार ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान गांव पिवारी निवासी मूलचंद (45) पुत्र गंगाराम के रूप में हुई है। बताया गया कि मूलचंद अविवाहित था और अपने छोटे भाई के साथ रहता था। रविवार रात करीब 9 बजे वह खेत से सिंचाई करके पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान वहीपुर गांव के पास तेज रफ्तार से आ रही एक ईको कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही मूलचंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें रुदायन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह लगभग 5 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

परिजनों के अनुसार, अस्पताल में भर्ती होने के बाद मूलचंद कुछ देर तक होश में था और बात भी कर रहा था, लेकिन तबीयत अचानक बिगड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कार की पहचान व चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.