भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार देर रात हुए भीषण हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार देर रात हुए भीषण हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। वहीं, एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी देवरिया जिले के रहने वाले हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ ही घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है।

लखनऊ से आ रही बोलेरो पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अहरौला थाना क्षेत्र के पश्चिम पट्टी गांव के समीप 213 किलोमीटर की दूरी पर शनिवार की रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई. रफ्तार तेज होने के कारण बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही अहरौला पुलिस मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य में जुट गई।

बोलेरो में सवार सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया। हादसे में कैलाश (45) पुत्र अच्छेलाल, दुखी (40) पुत्र प्रभु, नीतू (42) पत्नी कैलाश, गुड्डी (35) पत्नी छोटे लाल और रानी (11) पुत्री विनोद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किरण (28) की मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उसे मंडलीय अस्पताल भिजवाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस बलिया: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस
बांसडीह (बलिया)। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर...
बलिया में पंचायत चुनाव के ओबीसी आरक्षण पर मंथन, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने आंकड़ों की समीक्षा की
UP Politics : अमित शाह के बयान पर अरविंद सिंह गोप का पलटवार, बोले- 2027 में अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस: 25 हजार का इनामी राजेश शुक्ला गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी पकड़े गए
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के कार्यभार बदले, शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.