- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- आजमगढ़
- बलिया में तेज धमाका के साथ रसोई गैस सिलेंडर फटा, पांच झुलसे, दो की हालत नाजुक
बलिया में तेज धमाका के साथ रसोई गैस सिलेंडर फटा, पांच झुलसे, दो की हालत नाजुक
On
बलिया: जिले के बेल्थरारोड में उभांव थाना क्षेत्र के कडसर गांव में शनिवार की देर शाम साढ़े सात बजे के आसपास रसोई गैस सिलेंडर फटने से तीन महिला समेत पांच लोग गम्भीर रूप से झुलस गए. घायलों में पन्नालाल वर्मा (70) पुत्र स्व. विश्वनाथ वर्मा, मातेश्वरी देवी (65) पत्नी पन्नालाल वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा (34) पुत्र पन्नालाल वर्मा, आरती वर्मा (32) पत्नी भूपेन्द्र वर्मा और अनिता वर्मा (36) पत्नी भीमेन्दर वर्मा शामिल हैं.
यह भी पढ़े - Kanpur News : पेंशनर्स फोरम ने प्रधानमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन, उठाईं कई प्रमुख मांगें
डॉक्टर विक्रम सेन सोनकर ने प्राथमिक उपचार के बाद भूपेंद्र वर्मा (34) और अनिता वर्मा (36) दोनों देवर भाभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया. सिलेंडर फटने से मकान में दरार आ गई है और दरवाजा जल गया है. घर में अन्य चार सदस्य घर के दूसरे कमरे में थे. जो बाल बाल बच गए.
खबरें और भी हैं
Latest News
10 Mar 2026 05:53:24
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने नौ पेटी अंग्रेजी शराब से लदी कार के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
