ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, लापरवाही में नर्सिंग होम सील

बलिया, शहर से सटे जीराबस्ती स्थित आकाश नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आई है। इसके बाद नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है, जबकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सुखपुरा थाना क्षेत्र के सुलतानपुर निवासी कुसुम राजभर (23) को प्रसव के लिए बुधवार को जीराबस्ती स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। रात करीब नौ बजे ऑपरेशन किया गया, लेकिन इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर करने की बात कही, लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े - बलिया में एचडीएफसी बैंक के एटीएम में आग, मशीन जलकर खाक

मृतका के परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय जांच टीम ने मामले की जांच की, जिसमें प्रथम दृष्टया अस्पताल प्रबंधन को दोषी पाया गया।

सीएमओ के निर्देश पर आकाश नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.