Ayodhya News: अयोध्या में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़, सोहावल मार्ग पर यातायात बाधित

अयोध्या: राम मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण अयोध्या की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हो रहा है। प्रशासन ने जाम की समस्या को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न मार्गों पर कड़े इंतजाम किए हैं, जिससे प्रयागराज की ओर जाने वाले वाहन अब गोंडा होते हुए सोहावल मार्ग से गुजरने लगे हैं।

इस मार्ग पर वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण यातायात जाम की समस्या गंभीर हो गई है। सोहावल चौराहा, सुचित्तागंज बाजार और नौवा कुआं रायबरेली रोड तक वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। रेलवे क्रॉसिंग पर जाम के कारण राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

श्रद्धालुओं के बढ़ते दबाव के चलते नवाबगंज-गोंडा मार्ग से प्रयागराज जाने वाले वाहनों को सोहावल की ओर मोड़ दिया गया है। यह मार्ग खजुरहट के पास प्रयागराज रोड से जुड़ता है, लेकिन अत्यधिक यातायात के कारण यहां आवागमन बाधित हो गया है।

इस जाम का असर सुचित्तागंज बाजार पर भी पड़ रहा है, जहां व्यापार प्रभावित हो रहा है और स्थानीय लोगों के लिए सड़क पार करना मुश्किल हो गया है। सोहावल चौराहे का अंडरपास और रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस समाधान नजर नहीं आ रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

महोबा में दो PCS अफसरों की प्रेम कहानी ने लिया शादी का रूप, चित्रकूट में हुई सगाई महोबा में दो PCS अफसरों की प्रेम कहानी ने लिया शादी का रूप, चित्रकूट में हुई सगाई
महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा में तैनात दो PCS अधिकारियों की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है। जिले के...
लखनऊ के ‘शर्मा जी की चाय’ के ऑनलाइन ऑर्डर में 7 गुना से ज्यादा उछाल, 2019 के 6,984 से बढ़कर 2025 में 50,054 पार
‘यादें’ के नए ट्रैक में सामाजिक मान्यताओं को चुनौती देंगे डॉ. देव, इक़बाल खान बोले- “मानवता के रास्ते में कोई भी सामाजिक नियम आड़े नहीं आना चाहिए”
‘यादें’ के नए ट्रैक के लिए इकबाल खान ने बदली आवाज़ का अंदाज़, बोले- “स्त्रैण गुण लाने के लिए कीं खास वॉइस एक्सरसाइज”
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शानदार प्रदर्शन, दूसरी तिमाही में PAT 196.5% बढ़कर ₹1,045 करोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.