अयोध्या: 11 हजार लाइन का तार गिरा,जली गेहूं और गन्ने की फसल

बड़ागांव/अयोध्या। सोहावल तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत करेरू स्थित शारदा सहायक नहर पुल के पास 11000  लाइन का तार गिर जाने से गेहूं और गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। आरोप है कि सूचना के बावजूद भी फायर ब्रिगेड की टीम नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने मुश्किल से आग पर काबू पाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के जेई ज्ञानचंद ने लटके तार को ठीक कराया।  

प्रधान प्रतिनिधि गिरजेश त्रिपाठी ने बताया बुधवार सुबह करेरू गांव निवासी राघव बिहारी गुप्ता की तीन चार बीघे गेहूं, कुंवर बहादुर सिंह का गन्ना, कालिका सिंह का बंधा हुआ 50 बोझ गेहूं जल गया। आग की लपटे इतनी फैली एक बाग को भी आगोश में ले लिया। ग्रामीणों की कठिन मेहनत से आग से काबू पाया गया। प्रधान प्रतिनिधि गिरजेश त्रिपाठी बब्बू ने पीड़ित किसानों के लिए मुआवजे की मांग की है।

यह भी पढ़े - UP Budget 2026: बजट सत्र के दौरान चलने वाले स्वास्थ्य शिविर का मुख्यमंत्री योगी ने किया उद्घाटन

खबरें और भी हैं

Latest News

T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन
कोलंबो। सलामी बल्लेबाज इशान किशन के अर्धशतक की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के...
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हाथ न मिलाने की नीति बरकरार, सूर्यकुमार ने नहीं किया सलमान से हैंडशेक
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, साढ़े पांच लाख से अधिक ने किए दर्शन
कानपुर: वैलेंटाइन डे पर विवाद के बाद दो युवकों ने की आत्महत्या
कानपुर : प्रेमिका से मिलने गए युवक का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.