Auraiya Theft: ज्वैलरी की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात किए पार... व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त

औरैया। बेला थाना क्षेत्र के गांव मल्हौसी में बीती रात एक ज्वैलरी की दुकान में चोर ताला तोड़कर घुस गए और लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। सुबह जब पड़ोसियों ने ताला टूटा देखा तो दुकान मालिक को सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई और जांच पड़ताल कर आस पास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। उधर, बीच बाजार में चोरी होने पर व्यापारियों में आक्रोश है।

मल्हौसी गांव निवासी निवासी गोपाल सोनी पुत्र कैलाश सोनी की मल्हौसी बाजार में पूनम एंड रामबाबू ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। रविवार देर शाम गोपाल रोज की तरह दुकान बंद कर घर चला गया। रात में ही चोर दुकान का ताला तोड़कर घुस गए और सोने के नाक के सौ फूल,एक किलो चांदी और 50 अंगूठिया व कुछ नकदी चोरी कर ले गए।

सुबह जब आस-पड़ोस के लोगों ने ताला टूटा देखा तो दुकानदार को सूचना दी। जिस पर गोपाल ने आकर देखा तो ज्वैलरी गायब थी। सूचना पर सीओ अशोक कुमार भी पुलिस फोर्स व फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। पीड़ित गोपाल ने बताया कि दुकान के मरम्मत का कार्य चल रहा है। जिस कारण वह महंगी ज्वैलरी घर ले जाता है, अगर पूरी ज्वैलरी होती तो बड़ा नुकसान होता।

उधर, व्यापारियों ने बीच बाजार में चोरी होने पर पुलिस गश्त पर सवालिया निशान लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस ने आस पास सीसीटीवी भी खंगाले। सीओ अशोक कुमार ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.