Auraiya Crime News: CISF जवान ने गोली मारकर की ख़ुदकुशी, कमरें में मिली लाश

औरैया। औरैया में पत्नी की नौकरी करने से नाराज CISF कांस्टेबल पति ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब रविवार दोपहर तक CISF कांस्टेबल ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो कर्मियों ने कमरे की खिड़की से देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटक रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और परिजनों को सूचना दी। बिहार के फतेहपुर गांव के थाना टेकरी जनपद गया निवासी साजन चौधरी (30) पुत्र सुरेश चौधरी 2017 में सीआईएसएफ में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुआ था। इस समय इसकी तैनाती दिबियापुर के गेल में थी और सीआईएसएफ कॉलोनी में रहता था। डेढ़ साल पहले उसकी शादी बिहार से ही हुई थी। एक महीने पहले उसकी पत्नी की नौकरी बिहार में ही शिक्षक पद पर लग गई थी।

बताते हैं कि साजन पत्नी को नौकरी करने से मना कर रहा था, लेकिन वह नौकरी करना चाह रही थी। बीते 19 जनवरी को वह नौकरी के लिए बिहार चली गई और कई बार कहने के बाद भी नहीं मानी तो बीती रात साजन ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार को उसकी ड्यूटी लगी थी, लेकिन दोपहर तक ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो साथी सीआईएसएफ कर्मी उसके कमरे में गए और दरवाजा खटखटाया। लेकिन दरवाजा नहीं खुला जब खिड़की से देखा तो साजन का शव फंदे पर झूल रहा था। इस और सीआईएसएफ के अधिकारी भी आ गए। सूचना पर दिबियापुर पुलिस पहुंच गई और परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
मुंबई, सितंबर 2026: महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, दयालुता, धैर्य और सादगी जैसे विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते...
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का दावा
एसूस ने दिल्ली के द्वारका में खोला नया एक्सक्लूसिव स्टोर, रिटेल नेटवर्क विस्तार पर जोर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.