अमरोहा : सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

अमरोहा: जनपद के नौगांव सादात क्षेत्र के अंतर्गत एक कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी।हादसे में कार सवार दो दोस्तो की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवकों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। 

थाना नौगांव सादात क्षेत्र स्थित नई बस्ती निवासी बीड़ी कारोबारी शम्मी बीती रात अपने दोस्त जावेद के साथ फीना इलाके में मेले देखने गए थे। देर रात लौटते समय नूरपुर अमरोहा मार्ग पर अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़े - UP News: अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी का दावा, वीडियो वायरल; पुलिस कर रही जांच

हादसा देख आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े और कार में फंसे दोनों दोस्तों को बाहर निकाला। जहां जावेद ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि शम्मी ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद रात में ही परिजन अस्पताल पहुंचे और बिना कानूनी कार्रवाई के ही शवों को घर ले आए। दो दोस्तों की मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बाराबंकी: स्कूल में सर्पदंश से छात्र की मौत, 24 घंटे बाद भी एफआईआर नहीं; जांच रिपोर्ट का इंतजार बाराबंकी: स्कूल में सर्पदंश से छात्र की मौत, 24 घंटे बाद भी एफआईआर नहीं; जांच रिपोर्ट का इंतजार
बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में सर्पदंश से 8 वर्षीय छात्र की मौत के मामले में घटना...
बलिया: छात्रा से कथित अशोभनीय हरकत के आरोप में सहायक शिक्षक निलंबित, बीएसए ने बैठाई जांच
धान की सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
अजय देवगन और रितेश देशमुख की 'रेड 2' का टीवी प्रीमियर 31 जुलाई को अनमोल सिनेमा पर
'शादी का मतलब अपने सपनों को छोड़ना नहीं होना चाहिए': 'थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान' की आरती बिराजदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.