रील्स के लिए शिक्षिका का खौफनाक कदम : व्यूज के लिए छात्र के साथ किया कुछ ऐसा ; तस्वीरें वायरल

Viral Photo News : उत्तर प्रदेश में एक महिला टीचर अपनी रील पर अधिक व्यूज और एंगेजमेंट पाने के लिए स्कूल में एक सांप ले आईं। महिला की पहचान अमरोहा जिले के सुल्तान थेर के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका नीशू के रूप में हुई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही इस तस्वीर में लगभग 3-5 फीट लंबा एक सांप उसके गले में लिपटा हुआ देखा जा सकता है।

स्कूल में अपने और बच्चे के गले में सांप डालकर खुद को 'खतरों की खिलाड़ी' बताने वाली महिला शिक्षक को आखिरकार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मोनिका ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक को कर्मचारी नियमावली और स्कूल में बच्चों की सुरक्षा का दोषी पाया गया है। वहीं शिक्षक का कहना है कि गले में डाला गया सांप असली नहीं प्लास्टिक का था। गांव सुल्तानडेर के प्राथमिक विद्यालय में तैनात महिला शिक्षक नीशू के 18 दिसंबर को इंटरनेट मीडिया पर फोटो प्रसारित हुए थे। वाट्सएप स्टेटस पर लगाकर उनके नीचे लिखा-खतरों के खिलाड़ी। मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद बुधवार को बीएसए ने कार्रवाई की।

खबरें और भी हैं

Latest News

शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’ शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’
मुंबई, अगस्त 2026: शेमारूमी अपनी नई हिंदी थ्रिलर सीरीज़ ‘मिसिंग महिला’ के प्रीमियर के लिए तैयार है। मित्र गढ़वी और...
‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने बढ़ाई उत्सुकता; 31 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर
अनमोल टीवी ने शुरू किया अपना पहला ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’, सिमरन कौर, अक्षय म्हात्रे और वैदेही नायर मुख्य भूमिकाओं में
नोएडा में नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर के साथ एसुस ने बढ़ाया सर्विस नेटवर्क
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.