Amethi News: अमेठी में भीषण सड़क हादसा, क्रेन की टक्कर से तीन नाबालिग बच्चों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

सिंहपुर/अमेठी। बृहस्पतिवार देर शाम अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित क्रेन ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो चचेरे भाइयों समेत तीन नाबालिग बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक महिला समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी सिंहपुर भेजा गया है।

दुर्घटना के बाद क्रेन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ हादसा

रुकुनपुर गांव के रहने वाले कमलेश (18) पुत्र रामकिशोर, सूरज (15) पुत्र राजेंद्र और सर्वेश पुत्र रमेश अपने परिजनों के साथ राजाफत्तेपुर के पूरे त्रिवेदी गांव में एक निमंत्रण से घर लौट रहे थे। रास्ते में तोतानगर स्थित खाद एवं बीज भंडार के पास वे सड़क किनारे रुककर अपने अन्य साथियों का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान सेमरौता की तरफ से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित क्रेन ने उन्हें कुचल दिया।

तीनों की मौके पर दर्दनाक मौत

भयावह हादसे में कमलेश, सूरज और सर्वेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनके शरीर के कई टुकड़े सड़क पर बिखर गए। वहीं, हादसे में अर्पित और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज सीएचसी में जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही शिवरतनगंज, मोहनगंज और इन्हौना समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए
मुंबई, नवंबर 2026। भारतीय मनोरंजन जगत में इन दिनों सशक्त, वास्तविक और किरदार-केंद्रित अभिनय को दर्शकों के प्यार के साथ-साथ...
अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में 374 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 10 मेधावियों को पदक से नवाजा गया
“मेरे किरदार की सबसे बड़ी कमजोरी वे लोग हैं, जिनसे वह प्यार करता है; उन्हें कभी मना नहीं कर पाता”: अधिक मेहता
“अपने विचार साझा करना और सवाल पूछना जरूरी है, क्योंकि इससे हम एक-दूसरे को बेहतर समझ पाते हैं”: मनीष वाधवा
बलिया: स्कूल की छत पर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कक्षा चार के छात्र की मौत, ग्रामीणों का हंगामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.