अलीगढ़: मकान बंटवारे के विवाद में देवरानी ने जेठानी के ऊपर फेंका तेजाब, गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती

अलीगढ शहर के सासनी गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत सराय सुल्तानी इलाके में जमीन के बंटवारे को लेकर सोमवार की शाम में एक महिला के द्वारा अपनी जेठानी के ऊपर तेजाब डालने का मामला सामने आया है. परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल हुई महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उसका उपचार चल रहा है. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है.

छोटे भाई की पत्नी मकान में मांग रही थी हिस्सा

घायल महिला का पति इमरान ने बताया कि वह सराय सुल्तानी इलाके का रहने वाला है. घायल हुई महिला अमरीन उसकी पत्नी है. छोटे भाई फुरकान की पत्नी गुलफ्शा ने तेजाब डाल दिया. बताया जा रहा है कि 40 वर्ग में मकान बना हुआ है, उसके बंटवारे को लेकर देवरानी और जेठानी में झगड़ा हुआ. इमरान ने बताया कि शादी को 6 साल हो गए है. दो बच्चे भी हैं. घटना की पुलिस को सूचना दे दी गई है और पत्नी का इलाज जिला अस्पताल मलखान सिंह में चल रहा है.

बंटवारे के विवाद में जेठानी पर डाला तेजाब

वहीं घायल महिला के ससुर अहमद हुसैन ने बताया कि छोटे बेटे फुरकान की पत्नी गुलफ्शा ने तेजाब डाला है, मकान के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ है. छोटा बेटा मकान में हिस्सा मांग रहा है और मेरे पास अभी शादी करने के लिए दो बेटी है. अहमद हुसैन ने कहा कि जो बेटियों की शादी में पैसे लगाएगा, उसी को मकान में हिस्सा दूंगा. सासनी गेट थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अभी पीड़ित की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है. तहरीर आने पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी. वहीं पीड़ित महिला का इलाज जिला मलखान सिंह अस्पताल में चल रहा है.

खबरें और भी हैं

Latest News

शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’ शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’
मुंबई, अगस्त 2026: शेमारूमी अपनी नई हिंदी थ्रिलर सीरीज़ ‘मिसिंग महिला’ के प्रीमियर के लिए तैयार है। मित्र गढ़वी और...
‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने बढ़ाई उत्सुकता; 31 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर
अनमोल टीवी ने शुरू किया अपना पहला ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’, सिमरन कौर, अक्षय म्हात्रे और वैदेही नायर मुख्य भूमिकाओं में
नोएडा में नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर के साथ एसुस ने बढ़ाया सर्विस नेटवर्क
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.