UP News: पुलिस विभाग से इस्तीफा देने वाली प्रियंका मिश्रा फिर मुसीबत में, 48 घंटे में छिन गई थी वर्दी

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में रील बनाकर ट्रोल होने वाली महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा की पुलिस विभाग से नौकरी गई, तो अब वे नई मुसीबत में पड़ गई हैं। कानपुर की रहने वाली प्रियंका ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

इतना ही नहीं उन्होंने इंस्टाग्राम पर पांच वीडियो अपलोड कर अपना दर्द बयां किया है। नौकरी जॉइन करने के बाद दो दिन में ही चली गई। तथ्य छिपाकर उनकी मदद करने वाले क्लर्क को निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े - Agra News : तेज रफ्तार थार ने मचाया कहर, युवक की मौत के बाद भड़के ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव

इसके बाद से विभाग में रील बनाने वालों से लेकर अन्य कर्मियों में भय का माहौल है। मामला जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश में पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रियंका मिश्रा का कहना है कि पति की कई युवतियों से दोस्ती है। ससुराल वालों से शिकायत की तो वो भी पति को समझाने की जगह उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। इतना ही नहीं प्रियंक ने मोबाइल के स्क्रीनशॉट भी अपलोड किए हैं।

कैसे चर्चा में आईं प्रियंका मिश्रा

मूलत: कानपुर निवासी प्रियंका मिश्रा वर्ष 2020 में पुलिस विभाग में सिपाही बनी थीं। उन्हें झांसी में प्रशिक्षण के बाद वर्ष 2021 में आगरा भेजा गया। थाना एमएम गेट में महिला हेल्प डेस्क पर तैनात थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर रिवाल्वर हाथ में लेकर रील बनाई थी। उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। ड्यूटी पर रहते हुए रील बनाने पर कई लोगों ने सवाल उठाए थे।

मामला तत्कालीन एसएसपी मुनिराज जी. तक पहुंचा था। सिपाही को लाइन हाजिर किया। सिपाही ने आहत होकर खुद ही त्यागपत्र दे दिया। उनसे प्रशिक्षण में खर्च धनराशि भी जमा करा ली गई थी। इसके बाद 2023 में तथ्य छिपाकर प्रियंका मिश्रा ने क्लर्क की मदद से दोबारा नौकरी प्राप्त कर ली, लेकिन 48 घंटे बाद भी उन्हें फिर से नौकरी से निकाल दिया गया था।

खबरें और भी हैं

Latest News

Jaunpur News: दूल्हा हत्याकांड के एक लाख के इनामी भोले राजभर को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर 60 दिन की रोक Jaunpur News: दूल्हा हत्याकांड के एक लाख के इनामी भोले राजभर को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर 60 दिन की रोक
जौनपुर: जिले के चर्चित आजाद बिंद दूल्हा हत्याकांड में वांछित एक लाख रुपये के इनामी आरोपी भोले राजभर को इलाहाबाद...
Azamgarh News: बेलाल हत्याकांड में दो दोषियों को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार रुपये का जुर्माना
Raebareli News: ससुराल में चोरी की साजिश में पुत्रवधू निकली शामिल, महिला समेत तीन गिरफ्तार
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले सीएम योगी, "SIT करेगी दूध का दूध और पानी का पानी"
Hardoi News: बीएसए कार्यालय से 61 शिक्षकों की पत्रावलियां गायब, वरिष्ठ सहायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.