Agra News : तेज रफ्तार थार ने मचाया कहर, युवक की मौत के बाद भड़के ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव

आगरा: फतेहाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। तेज रफ्तार थार गाड़ी की टक्कर से एक युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने फतेहाबाद-फिरोजाबाद हाईवे जाम कर जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस पर पथराव भी किया गया, जिसमें एक मोबाइल वैन क्षतिग्रस्त हो गई और एक दरोगा की वर्दी फट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 4:30 बजे पूठपुरा गांव के पास तेज रफ्तार थार ने पहले एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी। इसके बाद अनियंत्रित वाहन की चपेट में बाइक और स्कूटी सवार लोग आ गए। हादसे में बाइक सवार 23 वर्षीय मनीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़े - Agra News: आगरा में हिरासत में महिला से मारपीट के आरोप में चार पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज

मृतक मनीष न्यू आगरा क्षेत्र के बहादुरपुर खास गांव का निवासी था। उसकी शादी चार महीने पहले ही हुई थी। वह अपनी ससुराल फिरोजाबाद से वापस घर लौट रहा था, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया और आरोपी वाहन में तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ उग्र हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और पुलिसकर्मियों को करीब आधा किलोमीटर तक खदेड़ दिया।

इसी दौरान मौके से गुजर रहे मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन लोग तत्काल शांत नहीं हुए।

करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

डीसीपी अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थार और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है तथा वाहन के दस्तावेजों के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और पुलिस बल तैनात है।

मनीष की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। शादी के महज चार महीने बाद हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Prayagraj Triple Murder Case: चारपाई पर सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या, इलाके में सनसनी Prayagraj Triple Murder Case: चारपाई पर सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या, इलाके में सनसनी
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के यमुनानगर क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मेजा थाना...
Agra News : तेज रफ्तार थार ने मचाया कहर, युवक की मौत के बाद भड़के ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव
Lucknow News : फर्जी आईपीएस बनकर पुलिस पर रौब झाड़ रहा था युवक, सैल्यूट कराने की कोशिश के बाद खुली पोल
आज का राशिफल : जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, कैसा रहेगा आपका दिन
Ballia News : बाबा बालखंडी नाथ धाम में शिव महापुराण कथा का भव्य समापन, 2029 में फिर होगा आयोजन
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.