- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- आगरा
- Agra News : आगरा में भाजपा का पहला स्मार्ट सम्मेलन हुआ आयोजित, यूपी की महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी...
Agra News : आगरा में भाजपा का पहला स्मार्ट सम्मेलन हुआ आयोजित, यूपी की महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने की पहल

आगरा में भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को सूर सदन में स्मार्ट महिला सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद गीता शाक्य थीं।
Short Highlights
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही देन है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं
- उत्तर प्रदेश की महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ खड़ी हैं
Agra News : महिलाएं हर क्षेत्र में तेजी के साथ आगे बढ़ रही है, उन्हें स्वावलंबी और सशक्त बनाने के लिए भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार लगातार बेहतर काम कर रही है। महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी बढ़ा रही हैं। लोकसभा 2024 में भी आधी आबादी का एक बड़ा योगदान होगा। यह कहना था उत्तर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और सांसद गीता शाक्य का। वह शनिवार को यहां सूर सदन में आयोजित स्मार्ट महिला मोर्चा के सम्मेलन में आई हुई थीं।
भाजपा की करनी और कथनी में भिन्नता नहीं
देश को आगे बढ़ाने में महिलाओं की बड़ी भूमिका
वहीं स्मार्ट आगरा महिला सम्मेलन में शामिल होने पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि 2047 तक भारत दुनिया का नंबर एक राष्ट्र बने और यह कार्य बगैर आधी आबादी का साथ दिए संभव नहीं है। भारत को प्रथम पायदान पर लाने के लिए आधी आबादी अपना भरपूर योगदान देने जा रही है। स्मार्ट महिला सम्मेलन में महिलाओं में जोश देखने को मिला। यहां पर महिलाओं ने बताया कि उन्हें सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश को आगे बढ़ाने में महिलाओं की एक बड़ी भूमिका होती है और आज भारत में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।
3 करोड़ बहनों को लखपति बनाने का लक्ष्य
स्मार्ट महिला सम्मेलन में पहुंची आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर ने कहा कि स्मार्ट सिटी आगरा में स्मार्ट महिला सम्मेलन आयोजित किया गया है। स्मार्ट महिला सम्मेलन की शुरुआत आगरा से हुई है, उत्तर प्रदेश के आगरा सहित 10 जिलों को स्मार्ट सिटी घोषित किया गया है। शहर तो स्मार्ट सिटी हो गए लेकिन यहां की महिलाओं को स्मार्ट कैसे बनाया जाए इसी पर मंथन और चर्चा की गई। महापौर ने बताया कि महिलाओं को स्वावलंबन, आत्म निर्भरता, शिक्षा, रोजगार, उद्यमी बना कर उनको स्मार्ट बनाया जा रहा है। महापौर ने कहा कि आज शहर से लेकर देहात तक महिलाएं छोटे-छोटे समूह बनाकर व्यवसाय कर रही स्वावलंबी बन रही हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा में अभी बजट पास हुआ है, उसमें पीएम मोदी ने 3 करोड़ बहनों को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है। यह हमारे लिए एक बड़ी उपलब्ध होगी। अगर महिला स्मार्ट बनेंगी तो अपने क्षमता के अनुरूप लखपति और करोड़पति भी बनेगी।