Agra News : खेत पर जा रहे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में हुआ उपचार, युवक पूछता रहा, सर..

खेत पर जाने के दौरान रास्ते में उसका पैर सांप पर पड़ गया और उसने काट लिया

सांप के काटने से युवक बेहोश होने लगा और गिर गया, उसे जिला अस्पताल लेकर आए

Agra News : खेत पर जा रहे युवक को सांप ने काट लिया। सांप के काटने से युवक बेहोश होने लगा तो परिवार में हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही युवक को तुरंत इलाज के लिए आगरा के जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और जहर को शरीर में फैलने से रोकने के लिए इंजेक्शन भी लगाए।

खेत पर जा रहा था युवक

पूरा मामला थाना डौकी के कुंडोल क्षेत्र अंतर्गत नूरपुर तनोरा गांव का है। युवक विनोद ने बताया कि वह सुबह 11:00 बजे खेत पर जा रहा था। खेत पर जाने के दौरान रास्ते में उसका पैर सांप पर पड़ गया। सांप पर पैर रखते ही उसने उसके पैर में काट लिया। सांप के काटने से युवक बेहोश होने लगा और गिर गया। पीछे से आ रहे विनोद के भतीजे ने जब उसे देखा तो तुरंत दौड़ लगा इतना विनोद ने बताया कि उसे सांप ने काट लिया है, यह सुनते ही परिवार में हड़कंप मच गया। तुरंत परिवार के लोग उसे चिकित्सकीय उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए।

प्राथमिक उपचार के बाद मिली राहत

आगरा के जिला अस्पताल में युवक विनोद को चिकित्सकों ने देखा और गंभीर न होने पर उसका प्राथमिक उपचार देने के साथ-साथ सांप के काटने की जहर को रोकने के लिए इंजेक्शन भी लगाया गया। प्राथमिक उपचार मिलने के बाद युवक ने भी राहत की सांस ली लेकिन वह चिकित्सक से पूछता रहा कि मुझे कुछ होगा तो नहीं।

खबरें और भी हैं

Latest News

एसबीआई लाइफ का न्यू बिजनेस प्रीमियम 10% बढ़कर ₹20,259 करोड़ पहुंचा, मुनाफे में 17% की वृद्धि एसबीआई लाइफ का न्यू बिजनेस प्रीमियम 10% बढ़कर ₹20,259 करोड़ पहुंचा, मुनाफे में 17% की वृद्धि
मुंबई, नवंबर 2026। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त अवधि के दौरान मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया...
जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए
अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में 374 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 10 मेधावियों को पदक से नवाजा गया
“मेरे किरदार की सबसे बड़ी कमजोरी वे लोग हैं, जिनसे वह प्यार करता है; उन्हें कभी मना नहीं कर पाता”: अधिक मेहता
“अपने विचार साझा करना और सवाल पूछना जरूरी है, क्योंकि इससे हम एक-दूसरे को बेहतर समझ पाते हैं”: मनीष वाधवा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.