- Hindi News
- UP Crime News
- पडरौना में शिक्षक पर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, बच्ची मेडिकल कॉलेज में भर्ती
पडरौना में शिक्षक पर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, बच्ची मेडिकल कॉलेज में भर्ती
पडरौना। तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर आरोप सामने आया है। घटना के बाद बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने बच्ची को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची और पीड़िता का बयान दर्ज किया।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और परिजनों की तहरीर तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद इलाके में आक्रोश है और लोग आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
