- Hindi News
- UP Crime News
- भगवानपुर में लिव-इन पार्टनर पर शादी से मुकरने, मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, पांच पर मुकदमा
भगवानपुर में लिव-इन पार्टनर पर शादी से मुकरने, मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, पांच पर मुकदमा
भगवानपुर। औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाली महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर और उसके परिजनों पर मारपीट, धमकी और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार, कुछ समय बाद युवक अचानक उसे छोड़कर चला गया। इसके बाद जब महिला ने उससे शादी करने और साथ रहने का दबाव बनाया, तो आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी और धमकी दी।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया।
पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर शुभम निवासी बहबलपुर थाना भगवानपुर, अनुज सैनी, विजय सैनी और दो अन्य लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
