दिनदहाड़े ATM कैश वैन से लाखों की लूट, गोली मारकर गार्ड की हत्या, तीन घायल

मिर्जापुर : कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर के पास एक्सिस बैंक के एटीएम कैश वैन को हौसला बुलंद बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े लूट लिया। विरोध कर रहे गार्ड की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, तीन अन्य लोग घायल हो गये। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया।

भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की घटना से शहर में सनसनी फैल गयी है। कई थानों की फोर्स के साथ आलाधिकारी मौके पर पहुंचे है। जांच पड़ताल जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कर्मचारी कैश से भरा बॉक्स बैंक से लाकर वैन में रख रहे थे। इसी बीच दो बाइक पर सवार चार लोग वैन के पास पहुंचे। चारों ने हेलमेट लगा रखा था। बाइक पर पीछे बैठे बदमाशों के दोनों हाथों में असलहा था। बाइक रुकते ही चारों उतरे और हवाई फायरिंग शुरू की। इससे वहां अफरा-तफरी मच गयी और कैश से भरा एक बॉक्स बदमाश उठा ले गए।

गार्ड ने रोकने की कोशिश की तो उसे गोली मार दी। गोली लगते ही गार्ड जमीन पर गिर गया। गार्ड को गोली मारते देख एटीएम कैश वैन का ड्राइवर छिपने की कोशिश किया, तभी वैन में रखे कैश से भरे बॉक्स को एक बदमाश उठा लिया। इसके बाद चारों बाइक पर सवार होकर फरार हो गये। यह सबकुछ इतना जल्दी हुआ कि किसी को कुछ समझ नहीं आया। बदमाशों के जाने के बाद पता चला कि बैंक के गार्ड जय सिंह (निवासी चील्ह), कर्मचारी बहादुर (निवासी विंध्याचल), अखिलेश कुमार (निवासी पड़री) और रजनीश मौर्या (निवासी सुदंरपुर) को गोली लगी है। चारों को अस्पताल ले जाया गया, जहां बैंक गार्ड जय सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। इधर, घटनास्थल पर एसपी समेत अन्य पुलिस अदिकारी पहुंच गये। बैंक के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

दिल्ली अग्निकांड के बाद बलिया में बड़ी कार्रवाई, अवैध महावीर लॉज सील; होटल संचालकों में हड़कंप दिल्ली अग्निकांड के बाद बलिया में बड़ी कार्रवाई, अवैध महावीर लॉज सील; होटल संचालकों में हड़कंप
बलिया : दिल्ली में हुए अग्निकांड से सबक लेते हुए जिला प्रशासन ने रविवार को शहर में अवैध रूप से...
कोर्ट के आदेश पर दो दरोगाओं समेत पांच पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज
‘मैं वापस आऊँगा’ ने अटारी बॉर्डर पर रचा इतिहास, ए.आर. रहमान ने बीएसएफ जवानों को दी संगीतमय श्रद्धांजलि
सुरहा ताल : प्रकृति, इतिहास और आस्था का अद्भुत संगम, अब बना अंतरराष्ट्रीय पहचान का केंद्र
भव्य कलशयात्रा के साथ श्री शिवशक्ति महायज्ञ का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा बड़सरी गांव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.